क्या आपको पता है?

क्या आपको पता है?

मौजूदा संसद में करीब 83 प्रतिशत सांसद करोड़पति हैं! यानी कि वे खुद बड़े मालिक, पूँजीपति, ठेकेदार या दल्लाल हैं, जो कि मज़दूरों से लूटी गयी अपनी दौलत के बूते संसद में पहुँचे हैं? क्या आप इतने नादान हैं कि आपको लगता है कि ये सांसद आपकी नुमाइन्दगी करेंगे? क्या आपको लगता है कि ये आपके हितों की सेवा करेंगे? ज़रा सोचिये! केवल और केवल जनता के बल और धन पर खड़ी पार्टी ही यह कार्य कर सकती है, और वह पार्टी है – भारत की क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी (RWPI)। मज़दूर पार्टी को वोट दें! मज़दूर उम्मीदवार को जिताएँ! अपने हक़ों के संघर्ष को आगे बढ़ाएँ!

क्या आपको पता है?

क्या आपको पता है कि मौजूदा संसद में 31 प्रतिशत से भी ज़्यादा सांसदों पर हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार आदि जैसे गम्भीर मुकदमे चल रहे हैं। यहाँ तक कि मोदी सरकार के मन्त्रियों तक पर हत्या व बलात्कार के मुकदमे चल रहे हैं। कांग्रेस व अन्य पूँजीवादी पार्टियों की स्थिति भी इससे बेहतर नहीं है। क्या आपको लगता है कि अपराधियों का जमघट बन चुकी ये पार्टियाँ संसद में आपकी नुमाइन्दगी करेंगी? असम्भव! इसलिए RWPI के मज़दूर उम्मीदवार को चुनें और संसद में अपनी स्वतन्त्र आवाज़ की नुमाइन्दगी को सुनिश्चित करें।